{"_id":"6a9d3f25cdee15253f0ea44a","slug":"three-injured-including-mahamandaleshwar-in-car-accident-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125964-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कार दुर्घटना में महामंडलेश्वर समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कार दुर्घटना में महामंडलेश्वर समेत तीन घायल
Sun, 06 Sep 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ढुंढप्रयाग के समीप अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरी कार
घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया, स्थिति सामान्य होने पर डिस्चार्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिंनगर। गरुड़-बागेश्वर से हरिद्वार जा रही एक कार शनिवार देर रात कीर्तिनगर क्षेत्र में ढुंढप्रयाग के समीप अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद रविवार को उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कार में महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद महाराज, स्वामी निरंजन पुरी महाराज और सेवादार भास्कर पाठक सवार थे।
शनिवार देर रात करीब एक बजे ढुंढप्रयाग के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गदेरे में जा गिरी। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और बेस अस्पताल भेजा। बेस अस्पताल के पीआरओ राहुल भी मौके पर पहुंचे और रात करीब डेढ़ बजे 108 सेवा की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अच्युत नारायण पांडे ने बताया कि स्वामी स्वरूपानंद महाराज और स्वामी निरंजन पुरी को मुंह, हाथ पर हल्की चोटें आई हैं जबकि सेवादार भास्कर पाठक की कमर के नीचे चोट लगी है। तीनों की स्थिति अब सामान्य होने पर उन्हें रविवार दोपहर को एंबुलेंस से उनके गंतव्य के लिए भेजा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी और निगम पार्षद शुभम प्रभाकर बेस अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।