फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu and Kashmir, Weekend Lockdown opens

Jammu and Kashmir: वीकेंड लॉकडाउन खुलते ही बाजारों में लौटी रौनक

Tue, 11 Aug 2020 03:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu and Kashmir, Weekend Lockdown opens
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

तीसरे वीकेंड लाकडाउन के खत्म होने के बाद सोमवार को शहर के बाजारों में भीड़ और वाहनों का दबाव रहा। जरूरी खरीदारी के लिए लोगों की गहमागहमी रही। इसके साथ ही बाजारों में सामान्य गतिविधियां बहाल हो गईं। इन सबके बीच लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूलते नजर आए। सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह विभिन्न इलाकों में सड़क से तार हटा दिए गए। इस दौरान सभी बाजार खुले। हल्की बारिश के बीच बाजारों में दिनभर भीड़ रही। मौसम सुहावना होने से लोगों को आवाजाही में राहत मिली। यात्री वाहनों के चलने से भी आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ शहर में पहुंच रही है। ढाई दिन बाद सब्जी मंडी खुलने पर फल सब्जी की खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। इसी तरह संभाग की प्रमुख थोक अनाज मंडी वेयर हाउस से भी विभिन्न जिलों के लिए सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन


वीकेंड लाकडाउन को शहरवासियों ने अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। इसके तहत अब शुक्रवार से पहले सभी जरूरी कार्य निपटाए जा रहे हैं। लाकडाउन के दौरान कोई दिक्कत नहीं आए, इसके चलते जरूरी खरीदारी पहले ही कर ली जा रही है। उधर, कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए शहर के कई अन्य इलाकों को रेड जोन श्रेणी में तब्दील किया जा सकता है। इसमें पुराने शहर के भी कई क्षेत्रों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed