फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Darbar Move, Documents delivered from 46 trucks, court in Srinagar from 6th July

श्रीनगर में 6 जुलाई से सजेगा सरकार का दरबार, 46 ट्रकों से पहुंचाए गए दस्तावेज

Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Darbar Move, Documents delivered from 46 trucks, court in Srinagar from 6th July
दरबार मूव - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट की वजह से 148 साल में पहली बार इस साल दरबार मूव की प्रक्रिया में दो महीने का विलंब हुआ है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में यहां बंद होने वाला दरबार लगभग दो महीने की देरी से शिफ्ट हुआ है। इसके साथ ही परंपरा में बदलाव करते हुए  इस साल जम्मू और श्रीनगर दोनों संभागों में नागरिक सचिवालय में कामकाज होगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
विज्ञापन


आधे विभाग श्रीनगर व आधे जम्मू से काम करेंगे। राजभवन व पुलिस मुख्यालय श्रीनगर में काम करेगा। दरबार मूव की प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत रविवार को जम्मू स्थित नागरिक सचिवालय परिसर से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक विभागों के रिकार्ड को  46 ट्रकों में श्रीनगर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों में शनिवार को फाइलों, दस्तावेजों और अन्य आधिकारिक सामग्री को एसआरटीसी के ट्रकों में लोड किया गया। इसे लेकर रात भर सचिवालय में गहमागहमी रही। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे ट्रकों का काफिला श्रीनगर रवाना किया जाने लगा तभी पता चला कि दो ट्रकों के ड्राइवर गायब हैं। 


छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों किसी काम से घर चले गए थे। उनके आने पर लगभग एक घंटे विलंब से काफिला को रवाना किया गया। देर शाम तक रिकॉर्ड श्रीनगर सचिवालय पहुंच गए। इन्हें अनलोड करने का काम सोमवार को होगा।

नागरिक सचिवालय के 19 प्रशासनिक विभाग श्रीनगर से पूरे रिकॉर्ड के साथ काम करेंगे और जम्मू से 18 प्रशासनिक विभाग काम करते रहेंगे। आधिकारिक तौर पर श्रीनगर में छह जुलाई से सरकार का दरबार सज जाएगा। जम्मू आधारित कर्मचारियों को यहीं से काम करने का विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed