{"_id":"5f593c098ebc3e54cb5346e7","slug":"attack-shrinagar-news-jmu218344479","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला, दो जवान घायल
Thu, 10 Sep 2020 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक स्थित सीआरपीएफ के बंकर पर बुधवार की शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
आतंकियों ने सीआरपीएफ 40 बटालियन के बंकर को निशाना बनाया। इस दौरान विस्फोट में जवान चंदर पाल व सुनील कुमार घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
ग्रेनेड फटते ही मौके पर मौजूद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन