फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces arrested terrorist Associate in Avantipora Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपोरा मे सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Security forces arrested terrorist Associate in Avantipora Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षाबलों ने नूरपोरा इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकियों को रसद और अन्य सहायता प्रदान करने के साथ त्राल, काकपोरा, खेव और अवंतीपोरा में हथियार मुहैया कराने का आरोप है। 

विज्ञापन


उसकी पहचान साहिल फारूक मीर निवासी चाकुर पुलवामा के तौर पर हुई है। उसके पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस थाना अवंतीपोरा में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों और चौकियों पर गोलाबारी की। हालांकि गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक चौकी से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर करीब साढ़े छह घंटे लगातार चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोले दागे। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए मंगलवार रात करीब साढे़ दस बजे से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक बीएसएफ की चांदवा, कोठा पोस्ट को निशाना बनाया। रिहायशी इलाकों में गोलाबारी से लोगों में दहशत रही। पाकिस्तान ने छोटे और बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया। सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed