Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR lodged against illegal clinic running rampantly

Kannauj News: धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक पर प्राथमिकी

Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against illegal clinic running rampantly
कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग के आदेश और चेतावनी को दरकिनार कर अवैध क्लीनिक का संचालन जारी रखना संचालक को भारी पड़ गया। बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के मरीजों का उपचार करने के मामले में सीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष और एक महिला की शिकायत पर हुई जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


ग्राम जसपुरापुर सरैया में बिना डिग्री और पंजीकरण के किराये की दुकान में गाम करनपुर निवासी विकास कुमार ने क्लीनिक खोल रखा था। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और ग्राम रामपुर मौजा गंगाधरापुर निवासी रचना सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि विरोध करने पर संचालक दुकान पर क्षेत्र के दबंग लोगों को बैठा देता है। ताकि आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने शिकायतों की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद इरशाद से कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर 14 अक्तूबर को क्लीनिक बंद करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद संचालक ने विभागीय आदेश को नजरअंदाज कर क्लीनिक चलाना जारी रखा। आदेश की अनदेखी पर सीएमओ ने एसपी विनोद कुमार को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीएमओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed