{"_id":"6ae77cda1586ff98ac0d9173","slug":"car-runs-over-three-siblings-one-dead-rewari-news-c-198-1-rew1001-248142-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार ने तीन भाई-बहनों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार ने तीन भाई-बहनों को कुचला, एक की मौत
Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
बावल। बावल-प्राणपुर रोड पर गांव तिहाड़ा के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने खेत से घर लौटने के लिए खड़े तीन भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हादसे में दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन प्रीति (20) और भाई शुभम (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को बावल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव तिहाड़ा निवासी गरिमा, प्रीति और शुभम रविवार को अपने खेत में गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें घर लौटना था। इसके लिए उन्होंने गांव के एक युवक को खेत पर बुलाया था, ताकि वह उन्हें घर छोड़ सके।
इस दौरान गरिमा, प्रीति और शुभम सड़क किनारे खड़े होकर उसके वापस आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच गांव की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अचानक हुए हादसे में तीनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए बावल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान गरिमा की मौत हो गई। वहीं प्रीति और शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का उपचार जारी है। गरिमा दसवीं कक्षा की छात्रा थी। हादसे में परिवार की बेटी की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज
बावल थाना प्रभारी रणवीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गरिमा की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में कार चालक की लापरवाही सामने आई है। तीनों बच्चे आपस में भाई-बहन और चचेरी बहन हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल गाड़ी की पहचान कर ली है। हालांकि, चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।