{"_id":"579e3ef74f1c1b56152b897c","slug":"fraud-case-against-six-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने एक निजी कंपनी के छह लोगों के खिलाफ 80 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एजेंटों के माध्यम से जनता का पैसा जमा कराने के बाद कंपनी के लोग भाग गए। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
वार्ड नंबर 14 अजीम इलाही का बगीचा इंद्रानगर निवासी नक्शे अली की पत्नी यास्मीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2010 में एक निजी कंपनी ने शहर में कार्यालय खोला था। कंपनी के अधिकारियों ने उसे एजेंट बनाया और अधिक ब्याज मिलने के सब्जबाग दिखाए। झांसे में आकर उसनेे अपने करीबियों के 80 लाख रुपये जमा करा दिये। पैसा जमा कराने के बाद कंपनी के अधिकारी कार्यालय बंद कर चंपत हो गए।
इधर पिछले साल पैसे की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने बनभूलपुरा और कोतवाली में प्रदर्शन भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एजेंट का आरोप है कि उसे भी कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने पैसा मांगने पर मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के शेख हसीबुल, नसीब, महजनी खान, अब्रसेन, कपिल कुमार, मजिर सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 420,406,467,468 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।