फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On Sports Day the CM Pushakr Singh Dhami will inaugurate the construction work of the Sports University

हल्द्वानी: खेल दिवस पर सीएम करेंगे खेल विवि के निर्माण कार्यों का शुभारंभ, ये सौगात देंगे

Sat, 29 Aug 2026 11:21 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस (शनिवार) को गौलापार स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन, शिलान्यास और पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
On Sports Day the CM Pushakr Singh Dhami  will inaugurate the construction work of the Sports University
सीएम धामी

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वह खेल विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करने के साथ विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान खेल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनसे संवाद भी करेंगे। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के अस्थायी कक्ष और छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। विद्यार्थियों की ओर से योग प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्ष 2024 और 2025 के देवभूमि खेल रत्न, देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार और हिमालय खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता के परीक्षण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से तैयार मोबाइल एप का शुभारंभ किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम हल्द्वानी और भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी विशेष आवरण का भी अनावरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पदक जीते, लेकिन नौकरी का अभी भी इंतजार
उत्तराखंड के लिए पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 243 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खिलाड़ियों की नियुक्ति की प्रक्रिया फिलहाल शासन स्तर पर लंबित है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस, वन, युवा कल्याण और खेल विभाग में नियुक्ति देने की योजना है। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के आधार पर खिलाड़ियों को निर्धारित वेतनमान दिए जाने का प्रस्ताव है। पदों का सृजन न होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अधिकारियों के अनुसार पद सृजन की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव नियुक्ति के लिए शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी के बाद नियुक्ति हो सकेगी।

नौकरी के साथ खेल पर भी फोकस
खेल विभाग के अनुसार नौकरी मिलने के बाद खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेना प्रभावित न हो, इसके लिए खिलाड़ियों को नियुक्ति के बाद चार से पांच वर्षों तक खेल विभाग से अटैच रखने की योजना है। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और अन्य खेल गतिविधियों के लिए समय मिल सकेगा।

विभागों में तैनात खिलाड़ियों को भी दिया जाना है लाभ
38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया था। खेल विभाग के अनुसार इनमें करीब 20 प्रतिशत खिलाड़ी विभिन्न विभागों में तैनात हैं। इन खिलाड़ियों को भी प्रस्तावित योजना के तहत वेतनमान और पदोन्नति का लाभ दिया जाना है।

आज हो सकती है नियुक्ति की घोषणा
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए पहुंच रहे है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों की नियुक्ति की घोषणा किए जाने की संभावना है।



पदक विजेता खिलाड़ियों की नियुक्ति और इससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का मामला शासन स्तर पर है। भर्ती प्रक्रिया की तारीख, पदों की स्वीकृति और खिलाड़ियों को खेल विभाग से संबंद्ध करने की योजनाओं पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से होगा।
-दीप्ति सिंह, खेल निदेशक
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed