फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Angry representatives

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जनप्रतिनिधि गुस्से में

Sat, 31 Jan 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Sat, 31 Jan 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन

रामगढ़ ब्लाक के गहना पोखरी गांव में एक हफ्ते पहले गर्भवती की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में रोष है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज जनप्रतिनिधियों ने तय किया है कि सोमवार को नैनीताल में एसएसपी से मुलाकात कर उनके सामने मामला रखा जाएगा।

विज्ञापन


23 जनवरी को गांव के मनोज सिंह की पत्नी रेनू (21) का शव घर के आंगन में मिला था। रेनू के मुंह से खून बह रहा था और उसके शरीर में चोट के निशान थे। उसका विवाह नौ माह पहले हुआ था और वह गर्भवती थी। 24 जनवरी को मृतका के भाई किलौर गांव निवासी मनोज सिंह नेगी ने मुक्तेश्वर थाने में रेनू के पति मनोज देवलिया और देवर कुंदन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 498, 304 बी, 325 और 314 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


रामगढ़ की ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी, पूर्व प्रमुख लाखन सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख लीला डालाकोटी, कनिष्ठ प्रमुख भावना भंडारी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय जोशी, किलौर की प्रधान ममता आर्या और पूर्व प्रधान मदन सिंह नेगी का कहना है कि मामले में आरोपियों के नामजद होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इसे हल्के में ले रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed