फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खड़ी बस में घुसी कार, युवक की मौत

खड़ी बस में घुसी कार, युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
खड़ी बस में घुसी कार, युवक की मौत
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार कार बुधवार रात कोतवाली के सामने खड़ी मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस में पीछेे से घुस गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिठौरिया कुशल हाउस इन्क्लेव निवासी रेलवे इंजीनियर (रि.) जसवंत सिंह टोलिया का इकलौता बेटा सिद्धार्थ टोलिया (29) बुधवार रात लालडांठ में शादी समारोह से फोर्ड कार से बस अड्डे की तरफ चला। तभी यह हादसा हुआ। बस में घुसने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक शंकर नयाल ने कार का दरवाजा तोड़कर घायल सिद्धार्थ को निकाला। उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि बाद में परिजन उसे एसटीएच ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ बीटेक करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहा था। उसकी बड़ी बहन नोएडा में जॉब करती है। सिद्धार्थ का परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के नाचनी का रहने वाले है। रिश्तेदारों ने बताया कि सिद्धार्थ काफी होनहार था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खड़ी बस में घुसी कार, रेलवे इंजीनियर के इकलौते बेटे की मौत
कोतवाली के सामने हुआ हादसा, शादी समारोह से लौट रहा था सिद्धार्थ


स्कूल बस ने बुझाया ग्राम प्रधान के घर का इकलौता चिराग
कालाढूंगी (नैनीताल)। स्कूल बस की चपेट में आकर रतनपुर के ग्राम प्रधान के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार सुबह डेयरी में दूध देकर आ रहा था तभी चकलुआ देवीपुरा चौराहे पर यह मनहूस हादसा हो गया।
रतनपुर के प्रधान रमेश राम का 18 वर्षीय बेटा विनोद बाइक से बृहस्पतिवार सुबह डेयरी में दूध देने गया था। लौटते वक्त चकलुआ देवीपुरा चौराहे पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैग में कुछ सामान रख रहा था कि बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूल की बस के बंपर में उसकी जैकेट फंस गई और वह बस के साथ घिसटता गया। कुछ दूर पर जाकर बस के अगले टायर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शाम को विनोद की अंत्येष्टि कर दी गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जैकेट बंपर में फंसी तो घसीटती ले गई बस, अगले टायर से कुचला
सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बैग में रख रहा था सामान

डेढ़ माह में स्कूल बस से दूसरी दुर्घटना
कालाढूंगी (नैनीताल)। यहां 45 दिन के अंतराल में स्कूल वाहन से दूसरी बार दुर्घटना हुई है। इससे पहले भी इसी स्कूल के दूसरे वाहन से कालाढूंगी निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।


तीन बहनों ने खोया इकलौता भाई
कालाढूंगी (नैनीताल)। विनोद कुमार अपनी तीनों बहनों का लाडला था। उसकी मौत से माता बसंती देवी, पिता रमेश राम के साथ ही बहनें भी सुध-बुध खो बैठीं हैं। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का विनोद काफी मिलनसार था। दादा दयानंद (72) ने बताया कि विनोद घर के सभी कामों में परिजनों का हाथ बंटाता था। वह यूओयू से दसवीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन हादसे ने उनका सबकुछ छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed