{"_id":"6a9b28af26cc5e8aa40e9230","slug":"the-company-managers-body-was-found-hanging-from-a-noose-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23539-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी के मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी के मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
लोनी। महामाया कुंज कॉलोनी स्थित घर के अंदर शुक्रवार को कंपनी के मैनेजर का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसीपी लोनी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि मकान की तीसरी मंजिल पर सतीश (28) परिवार के साथ रहते थे।
सतीश इंदिरापुरम स्थित कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनके पिता संतोष ने बताया कि जैसे ही वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि सतीश का शव फंदे से लटका हुआ था। शव देख कर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे और पुत्र को फंदे से उतार कर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले में शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।