{"_id":"6a9b283ffa2ba4064708b207","slug":"youths-attacked-with-iron-rods-and-farsas-near-mmu-ambala-news-c-36-1-amb1001-168951-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एमएमयू के पास युवकों पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एमएमयू के पास युवकों पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला
Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। एमएमयू यूनिवर्सिटी और एमएमकॉन्टिनेंटल होटल के पास कार सवार बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे के पाइप और फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने युवकों को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
यमुनानगर के रामपुर जट्टान गांव निवासी अभिषेक (25) ने बताया कि वह अपने दोस्त गौरव के साथ सियाज कार से एमएमयू मुलाना आया था। पार्किंग में खड़ी कार के शीशे पर पहले ईंट मारकर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे जब वे एमएम कॉन्टिनेंटल के पास जाम में फंसे थे, तभी सफेद स्विफ्ट कार में आए 6-7 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बदमाशों ने कार से उतरते ही लोहे की पाइप और फरसे से दोनों दोस्तों पर हमला बोल दिया।
मुलाना थाने के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि हमले में गौरव के माथे व बाजू और अभिषेक के कान व हाथ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष के पास घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव को एमएमयू अस्पताल में दाखिल कराया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अभिषेक के बयान के आधार पर हमला किसी पुरानी रंजिश के लिए किया गया। अभिषेक की शिकायत के आधार पर संदीप हैरी, मुकुल, हर्ष गुज्जर, विक्की और उनके अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस के तहत घातक हथियार के साथ दंगा करने 191(3), गैर-कानूनी जमावड़ा 190, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने 115(2), गलत तरीके से रोकने 126(2), संपत्ति को नुकसान पहुंचाने 324(4) और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद