{"_id":"6a9b28ea53742e4fab0275aa","slug":"allegations-of-adulteration-of-liquor-investigation-team-seals-shop-report-says-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-167232-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब में मिलावट का आरोप, जांच टीम ने सील की दुकान, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब में मिलावट का आरोप, जांच टीम ने सील की दुकान, रिपोर्ट
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने इंदरपुर के कम्पोजित शराब कि दुकान पर छपामारी किया
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के इंद्रपुर चौराहे पर कंपोजिट शराब की दुकान में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर संदिग्ध तरल बरामद किया। जांच में तरल में 42.53 प्रतिशत अल्कोहल पाया गया। टीम ने बिक्री के 30,550 रुपये जब्त करने के साथ दुकान को सील कर दिया। अनुज्ञापी नवल कुमार सिंह और मुंशी मार्कंडेय गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मुंशी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के इंद्रपुर के पास संचालित शराब की कंपोजिट दुकान पर मिलावटी शराब की बिक्री की शिकायत पर जांच टीम पहुंची। दुकान का स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अन्य अभिलेखों को देखा। फ्रिज के पीछे प्लास्टिक की बोतल में भूरे रंग का संदिग्ध तरल मिला। इसकी जांच में 42.53 प्रतिशत अल्कोहल पाया गया। टीम ने दुकान से अलग-अलग मात्रा की शराब की बोतलें भी जांच के लिए कब्जे में ली।
आबकारी विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शराब में दूसरे पदार्थ मिलाकर बिक्री करने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला पकड़ में आया।आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनुज्ञापी नवल कुमार सिंह और मुंशी मार्कंडेय गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि आरोपी मुंशी मार्कंडेय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।