फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two teenagers suffered an electric shock at a mosque while going to offer Friday prayers; one died

Ghaziabad News: जुमे की नमाज अदा करने गए दो किशोरों को मस्जिद में लगा करंट, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers suffered an electric shock at a mosque while going to offer Friday prayers; one died
खोड़ा। खोड़ा थाना क्षेत्र की पीर वाली मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने गए 17 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में उसका दोस्त अयान भी करंट लगने से झुलस गया। अयान का दिल्ली के कल्याण पुरी स्थित लाल बहादुर अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अब्दुल हनान (17) अपने परिजनों के साथ करण विहार खोड़ा में रहता था और 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह जुमे की नमाज अदा करने के लिए दोपहर एक बजे के आसपास घर से मस्जिद के लिए निकले थे। वह अपने दोस्त अयान के साथ मस्जिद की पहली मंजिल पर नमाज अदा करने पहुंचा।
विज्ञापन

नमाज पढ़ने के बाद हनान उठा और मस्जिद के छज्जे की ओर आया। इसी दौरान मस्जिद के छज्जे के बेहद करीब से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से अब्दुल हनान बुरी तरह झुलस गया। अपने दोस्त को झुलसता देख अयान उसे छुड़ाने के लिए दौड़ा। इस प्रयास में अयान भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में दोनों किशोर जमीन पर गिर गए। हादसा होते ही मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतल पर नमाज अदा कर रहे हनान के पिता रहीसुद्दीन और चाचा समेत अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। वे दोनों घायल किशोरों को दिल्ली के लाल बहादुर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अब्दुल हनान को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त अयान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-------------------

पिता बोले, परिवार का इकलौता वारिस था हनान
अब्दुल हनान के पिता रहीसुद्दीन ने बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह परिवार के प्रत्येक सदस्य का प्यारा था। वह रोजाना सबसे मिलता-जुलता था। वह अपने दोस्त अयान के साथ दिल्ली स्थित स्कूल जाता। दोनों किशोर अच्छे दोस्त थे।
------------
परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
मस्जिद में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से अब्दुल हनान के शव का पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिवार के लोग अपनी बात पर अड़े रहे और पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया। इस दुखद घटना से हनान के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
----------

स्थानीय लोगों में रोष, पहले भी की थी शिकायत

इस दर्दनाक हादसे के बाद खोड़ा क्षेत्र के स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। निवासियों का कहना है कि मस्जिद के छज्जे के पास से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की मांग उन्होंने पहले भी कई बार की थी। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और प्रशासन को इस संबंध में शिकायतें भी दी थीं। हालांकि, उनकी इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते इस लाइन को हटाया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


--------------


वर्जन
जुमे की नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद में करंट लगने से एक किशोर की मौत हुई है। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। झुलसे दूसरे किशोर अयान का दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed