{"_id":"6161ed0f8ebc3e298f4b7229","slug":"75000-rupess-looted-by-thieves-kitchha-news-hld440874861","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंककर्मी से 75000 लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंककर्मी से 75000 लूटे
विज्ञापन
बैंककर्मी शीलरतन
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़ेे बैंक कर्मी को लूट लिया। बदमाश दरांती दिखाकर 75 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र निवासी शीलरतन पुत्र सूरजपाल किच्छा के बंधन बैंक में रिलेशनशिप आफिसर हैं। शीलरतन बैंक की विभिन्न योजनाओं की ग्रामीण क्षेत्रों से वसूली करते हैं। शुक्रवार दिन में डेढ़ बजे वह बखपुर से वसूली कर डैम के रास्ते बाइक से लौट रहे थे। डैम के निकट पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने दरांती दिखाकर बैग झपट लिया। उसमें 71 हजार रुपये, कागजात आदि थे।
उसके बाद बदमाशों ने शीलरतन की तलाशी लेकर जेब में रखे चार हजार रुपये भी निकाल लिए। उसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद शीलरतन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर खोजबीन की, लेकिन लुटेरे गायब हो गए। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर टीम गठित कर दी गई है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।