घोषित हुआ केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव के महापर्व के मौके पर पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। कपाट शुभलग्नानुसार नौ मई को खुलेंगे।
सोमवार को सुबह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के बाद यह शुभ तिथि निकाली गई। ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के कपाट आगामी नौ मई को मंत्रोच्चारण के साथ सुबह सात बजे आम दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।
महाशिवरात्रि के पर्व पर पंडित ने पंचाग गणना के आधार पर यह तिथि निकाली। पंडितों, वेदपाठी एवं मंदिर समिति के पदाधिकरियों की मौजूदगी में पंचाण गणना से तिथि घोषित की गई।
विदित हो कि परंपरा के अनुसार भगवान आशुतोष के 11वें ज्योर्तिलिंग के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि और बंद होने की तिथि भैयादूज के पर्व पर घोषित की जाती है।
केदारधाम में रुक-रुककर हुआ हिमपात
केदारनाथ धाम में 26 घंटे तक रुक-रुककर कर हुई बर्फबारी का सिलसिला रविवार प्रात: 11 बजे से थम गया है। इसके बाद पूरे दिन मौसम ठीक रहा। हालांकि तेज बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ गई है।
मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में सवा फीट बर्फ जम गई है। धाम में अधिकतम तापमान 8.2 और न्यूनतम मानइस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि केदारनाथ में शनिवार प्रात: 7 बजे से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में दिनभर मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। तड़के जहां हल्की बारिश हुई, वहीं दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिल गई।
हालांकि दोपहर बाद बादलों की गर्जना के साथ कुछ देर बारिश की तेज बौछारों के साथ हल्के ओले भी गिरे। उधर केदारनाथ में भी दिन में दो-तीन बार हल्की बारिश हुई।