फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haridwar Now the Parliament of Religions will be held in Aligarh on 22nd and 23rd January meeting of saints took place core committee formed

हरिद्वार: अब 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में होगी धर्म संसद, संतों की बैठक में कोर कमेटी गठित

Tue, 28 Dec 2021 07:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 07:24 PM IST
सार

हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने विशेष समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Haridwar Now the Parliament of Religions will be held in Aligarh on 22nd and 23rd January meeting of saints took place core committee formed
धर्म संसद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में पिछले दिनों हुई धर्म संसद के विवादों के बीच अब संतों ने अलीगढ़ में दो दिवसीय धर्म संसद आयोजित करने का एलान किया है। धर्म संसद के आयोजन को लेकर 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन भी कर दिया है। वहीं, धर्म संसद में शामिल होने वाले संतों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने विशेष समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके साथ ही कुछ संतों ने भी विवादित बयान दिए थे, जिसकी देशभर में आलोचना हुई। धर्म संसद के आयोजन के बाद उठे विवादों के चलते अब संतों ने भूपतवाला स्थित शांभवी धाम में बैठक कर 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

शांभवी धाम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि धर्म संसद पर शोर मचाने वाले लोगों को कड़े शब्दों में जवाब दिया जाएगा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में धर्म संसदों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 22 व 23 जनवरी को अलीगढ़ में अगली धर्म संसद आयोजित होगी। 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में धर्म संसद आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी धर्म संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अब सभी फैसले 21 सदस्य कोर कमेटी ही लेगी। 

हरिद्वार होगा पूरे आंदोलन का मुख्यालय

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने अध्यक्षता करते हुए चार प्रस्ताव पास किए। प्रस्तावों के अनुसार जिहाद के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जो संत धर्म संसद का विरोध कर रहे हैं, उनसे मिलकर वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा। पूरे आंदोलन का मुख्यालय हरिद्वार रहेगा। कोर कमेटी के सदस्यों की सुरक्षा के लिए संबंधित सरकारों से वार्ता की जाएगी। धर्म संसद का एक विधिक पैनल गठित किया जाएगा, जो लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

महामंडलेश्वर स्वाम प्रबोधानंद गिरि ने बताया कि सभी तीर्थों पर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि, स्वामी अमृतानंद, स्वामी परमानंद, स्वामी महेश स्वरूप, स्वामी शिवानंद, स्वामी विश्वापुरी, स्वामी सागर सिंधु, स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, डॉ. प्रेमानंद, स्वामी संतोष मुनि, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, दर्शन भारती आदि उपस्थित रहे।

संतों की तहरीर लेने आश्रम पहुंचे नगर कोतवाल 

धर्म संसद में विवादित बयान देने वाले संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले लोगों के खिलाफ बैठक में क्रास रिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रस्ताव पारित हुआ। संतों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। इसके बाद नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत को सूचना दी गई। नगर कोतवाल संतों की तहरीर की कापी लेने स्वयं शांभवी धाम पहुंचे। जबकि विवादित बयान देने वाले संतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए लोगों को कोतवाली के चक्कर काटने पड़े। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस की कार्रवाइ आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसको लेकर लोगों में तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं।

बैठक में सभी के मोबाइल कराए गए बंद

अलीगढ़ में होने वाली धर्म संसद को लेकर शांभवी धाम में बैठक हुई। इसमें शामिल संतों और अन्य लोगों के मोबाइल बंद करवा दिए गए। ताकि कोई भी बैठक की वीडियो न बना सके। धर्म संसद की वीडियो वायरल होने के बाद ही संतों ने यह तरीका अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed