{"_id":"efab9b11372ead8d9fc9a4ad2ad84131","slug":"hospital-ransacked-and-beaten-young-men-bike-smashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में घुस कर युवक को पीटा, बाइक तोड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में घुस कर युवक को पीटा, बाइक तोड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बच्चे के घायल होने पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में घुसकर बाइक सवार को जमकर पीट डाला और बाइक तोड़ दी। बाइक सवार युवक घायल बच्चे को उठाकर उसका उपचार अस्पताल में करा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
केहड़ा निवासी रणजीत पुत्र हरपाल बुधवार को अपनी पत्नी एवं बुआ को लेकर अपनी ससुराल जा रहा था। बताया गया कि जब वह कस्बे की लोको कॉलोनी में पहुंचा तो अचानक एक बच्चा बाइक के सामने आ गया। जिससे बच्चा घायल हो गया, लेकिन रणजीत ने इंसानियत का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं को वहीं छोड़, बच्चे कोे उपचार के लिए अस्पताल में ले गया।
विज्ञापन
चिकित्सक बच्चे की मरहम पट्टी कर रहे थे कि सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों ने आंव देखा न तांव युवक को पीटना शुरू कर दिया। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपितों ने युवक को पीटने के साथ ही उसकी बाइक भी तोड़ दी। अस्पताल में प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए युवक को आरोपितों के चुंगल से छुड़ाया। मारपीट करने वाले आरोपित मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित युवक एवं बाइक को साथ ले आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।