{"_id":"008e4352c92f1992e7e253ca8d9bc339","slug":"cm-says-government-ready-for-worship-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहितों ने तय की तारीख, सरकार ने नहीं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहितों ने तय की तारीख, सरकार ने नहीं : सीएम
अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
Updated Tue, 10 Sep 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि केदारनाथ में पूजा कार्यक्रम की समय व तिथि रावल, शंकराचार्य, तीर्थ पुरोहितों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने तय की है। सरकार ने अपनी तरफ से कोई तिथि घोषित नहीं की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि रावल, शंकराचार्य, तीर्थ पुरोहित तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में 11 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई थीं।
विज्ञापन
पढें, पूजा शुरु हो ना हो...शुरु हुई नेताओं की 'नौटंकी'
विज्ञापन
राजनीति नहीं होनी चाहिए
इसलिए केदारनाथ पूजा को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वयं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को केदारनाथ पूजा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने असमर्थता व्यक्त की है।
पढे, नजदीक आई घड़ी, बुधवार को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, तीर्थ पुरोहित एवं अन्य महानुभाव जो केदारनाथ जाना चाहते हैं उन सभी का स्वागत है और उन्हें मौसम साफ रहने पर हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ धाम ले जाया जाएगा।
आवागमन नियंत्रित किया गया
सिर्फ लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ पैदल मार्ग पर प्रशासन द्वारा आवागमन नियंत्रित किया गया है। आगामी 30 सितम्बर को केदारनाथ पैदल मार्ग एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर केदारनाथ यात्रा प्रारम्भ करने के मामले में निर्णय होगा।
पढें, रावल नहीं तो पुजारी ही सही, कपाट तो खुलेंगे