फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शिवालया कंपनी के कर्मियों पर लगा मारपीट का आरोप

शिवालया कंपनी के कर्मियों पर लगा मारपीट का आरोप

Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिवालया कंपनी के कर्मियों पर लगा मारपीट का आरोप

विज्ञापन
चंपावत। बिरगुल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बारहमासी सड़क निर्माण के कार्य में लगी शिवालया कंपनी के कर्मचारियों पर उनके चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दी तहरीर में बिरगुल निवासी कुलदीप सिंह ने कहा है कि बुधवार को वह अपने वाहन से चंपावत से टनकपुर जा रहे थे। रात में करीब नौ बजे वह स्वांला और धौन के बीच वह रुककर खाना खा रहे थे। इस बीच निर्माण कार्य में लगी कंपनी के सात आठ कर्मचारियों ने उनके चालक के साथ गालीगलौज की तथा पत्थरों से जानलेवा हमला किया। जिसमें चालक घनश्याम भट्ट घायल हो गया। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि पुलिस ने शिवालया कंपनी के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 323, 504, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed