{"_id":"608869578ebc3ec33e54a734","slug":"permission-should-be-given-to-open-market-till-6-o-clock-bageshwar-news-hld42282293","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक प्रतिष्ठानों को छह बजे तक खोलने की मिले अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक प्रतिष्ठानों को छह बजे तक खोलने की मिले अनुमति
विज्ञापन
दोपहर दो बजे बाद अधिकतर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का विरोध तेज हो गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर सभी दुकानों को शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग की है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। सोनी ने कहा कि दो बजे बाद केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने का नियम अव्यवहारिक है।
दो बजे बाद भी बाजार में आवागमन चल रहा है। वहीं शादी-बरात का सीजन होने के कारण दुकान बंद होने से अन्य व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब बैंक, सरकारी कार्यालयों को पांच बजे तक खोला जा रहा है तो सभी दुकानों को भी शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहां व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर महामंत्री देव अधिकारी आदि थे। (संवाद)