फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students outraged after presidential candidate's nomination is rejected; threaten to boycott the election.

Bageshwar News: अध्यक्ष प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर भड़के छात्र, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students outraged after presidential candidate's nomination is rejected; threaten to boycott the election.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान माहौल गरमा गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार का नामांकन निरस्त होने के विरोध में अन्य प्रत्याशियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एनएसयूआई समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने परिसर में एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित प्रत्याशियों ने परिसर निदेशक और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि 24 सितंबर को सत्ता के दबाव में गलत तरीके से राहुल कुमार का पर्चा खारिज किया गया है। प्रत्याशियों ने परिसर में नए सिरे से नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि सभी को समान अवसर नहीं मिला तो वे सामूहिक रूप से चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष प्रत्याशी गजेंद्र साह, बबीता आर्या, सचिव प्रत्याशी अखिल परिहार, कोषाध्यक्ष मोनिका, सह सचिव प्रिया भंडारी, नेहा दानू, अनामिका, नीरज, ललित कुमार, कपिल, रिया, कोमल और विजय शामिल रहे।
विज्ञापन


छात्र नेताओं के बीच गहमागहमी, पुलिस तैनात
परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच गहमागहमी हुई। दोनों गुटों के बीच गहमागहमी को देखते हुए पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। आमसभा में प्रत्याशियों ने जमकर लुभावने वादे कर छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। आमसभा के दौरान भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने के मामले में एनएसयूआई के यूआर प्रत्याशी ने परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नामांकन जांच अधिकारी डॉ. शिव प्रकाश राय ने बताया कि जांच के उपरांत सभी नामांकन सही पाए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि बिष्ट और सांस्कृतिक सचिव पद पर सुनीता आर्य का केवल एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ था। दोनों नामांकन वैध पाए जाने के बाद इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अवधेश तिवारी ने जानकारी दी कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, सह-सचिव व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर दो-दो प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए हैं। इन छह प्रमुख पदों के लिए 29 को मतदान कराया जाएगा। प्राचार्य डॉ. डीएन तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संचालित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत जानकारी देने से रद्द हुआ राहुल का नामांकन : जोशी

बागेश्वर। बीडी पांडे कैंपस में अध्यक्ष प्रत्याशी राहुल कुमार का पर्चा खारिज होने पर उठे विवाद पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने पलटवार किया है। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जोशी ने एनएसयूआई की ओर से शासन-प्रशासन और एबीवीपी पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज और निराधार बताया। सौरभ जोशी ने स्पष्ट किया कि राहुल कुमार का नामांकन किसी प्रशासनिक या राजनीतिक दबाव में नहीं बल्कि उनकी ओर से दी गई भ्रामक जानकारी के कारण रद्द हुआ है। वार्ता के दौरान बबलू मेहरा, करन गाढि़या, शिवानी परिहार और बंटी कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed