फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances in Malsuna; family alleges death by electrocution.

Bageshwar News: मलसूना में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का आरोप, करंट लगने से गई जान

Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances in Malsuna; family alleges death by electrocution.
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के मलसूना गांव सौक्योड़ा तोक में शुक्रवार शाम लक्ष्मण सिंह राठौर (66) पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया है। सूचना पर पहुंची कमेड़ीदेवी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी हेमा राठौर ने बताया कि उनके पति कई दिनों से आंगन में लगे विद्युत पोल और पास के नल में करंट लीक होने की बात कह रहे थे। मृतक के पुत्र उमेद राठौर (32) ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ढिलाई के कारण उनके पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान सुरेंद्र राठौर ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की पैरवी की है।
विज्ञापन


एसडीओ, सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कराकर टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। जांच के दौरान विद्युत पोल में करंट लीकेज की पुष्टि नहीं हुई है। करंट पोल से लगा, घर की वायरिंग से या किसी अन्य माध्यम से, इसकी गहन जांच की जा रही है। जेई ने मौके पर जाकर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला विद्युत सुरक्षा विभाग को सौंपा जाएगा जहां से विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed