फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The sit-in protest demanding a college continued.

Bageshwar News: महाविद्यालय की मांग के लिए जारी रहा धरना

Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The sit-in protest demanding a college continued.
काफलीगैर (बागेश्वर)। महाविद्यालय की मांग के लिए धरना स्थल पर 14वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय के लिए शासनादेश जारी करने की मांग की जा रही है। मटेना, बिलोरी आदि गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने शासनादेश जारी करो के नारे लगाए।
विज्ञापन

कहा कि भवन के लिए भूमिदान की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक महाविद्यालय नहीं बन सका है। वर्तमान में चल रहे भवन में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों को अन्य जिलों में शिक्षा के लिए जाना पड़ता है। जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर नारायण दत्त कांडपाल, ठाकुर सिंह रौतेला, नंदन करायत, सुदर्शन रौतेला, बहादुर सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed