फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspected the Legal Aid Clinic of the Juvenile Justice Board.

Bageshwar News: किशोर न्याय बोर्ड के लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण

Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 26 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inspected the Legal Aid Clinic of the Juvenile Justice Board.
बागेश्वर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोर न्याय बोर्ड स्थित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाओं की जांच कर अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज तोमर के निर्देश पर सचिव अनीता कुमारी ने लीगल एड क्लीनिक में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्लीनिक के रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया और दर्ज सूचनाओं की जानकारी ली। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव और विधिक सहायता से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्हाेंने क्लीनिक में आने वाले मामलों और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों से अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पात्र किशोरों को नियमानुसार विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण का उद्देश्य लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से किशोर न्याय बोर्ड से संबंधित मामलों में जरूरतमंदों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराना और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed