बास्ती घटना के खुलासे को पुलिस कराएगी फोरेंसिक जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने बास्ती गांव में बारात के दौरान हुए हादसे के लिए भले ही ई कोलाई बैक्टीरिया को जिम्मेदार मानते हुए अंतिम रिपोर्ट लगा दी हो। फिर भी पुलिस अभी अंतिम निष्कर्ष में नहीं पहुंची है। बास्ती घटना के असल कारणों तक पहुंचने के लिए पुलिस खुद अलग से फोरेंसिक जांच कराई है। रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
बीते साल 29 नवंबर को बास्ती गांव में शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत बाराती और घराती बीमार हो गए थे। घटना में चार की मौत हो गई थी, जबकि तीन सौ से अधिक लोग बीमार हो गए थे। जिला प्रशासन ने घटना की जांच कराई, जिसमें घटना के लिए ई कोलाई बैक्टीरिया को जिम्मेदार मानते हुए फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।
प्रशासन ने बताया कि सामान्य तौर पर ई कोलाई बैक्टीरिया के कारण ही व्यक्ति को उल्टी दस्त, किडनी फेल, ब्लड प्रेशर लो जैसी शिकायत रहती है। जो कि बास्ती घटना के पीड़ितों में देखे जा सकते थे। जिला प्रशासन इस रिपोर्ट से भले ही संतुष्ट हो लेकिन पुलिस प्रशासन अभी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा है। पुलिस के पास कुछ दिनों में फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट पहुंचने वाली है। उसके बाद बास्ती घटना की कुछ और परतें खुलने की उम्मीद है।
हम बास्ती घटना की तह तक जाना चाहते हैं। मैंने घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट मंगाई है। कुछ दिनों में रिपोर्ट पहुंचने वाली है। इससे बास्ती घटना की असली वजह का पता चल सकेगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर