फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Goa registered a magnificent victory by defeating Bareilly 4-1.

Bageshwar News: गोवा ने बरेली को 4-1 से हराकर दर्ज की शानदार जीत

Fri, 04 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 04 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Goa registered a magnificent victory by defeating Bareilly 4-1.
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में फुटबॉल के लिए मशक्कत करते ​खिलाड़ी। संवाद
बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में फ्रेंड्स क्लब की ओर से स्वर्गीय चंदन राम दास की स्मृति में ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। प्रतियोगिता में रबानी फुटबाल क्लब गोवा ने झुमका क्लब बरेली को 4-1 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत से ही गोवा की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और एक के बाद एक चार गोल दागकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। हालांकि बरेली की टीम ने भी वापसी की कोशिश की लेकिन वे केवल एक गोल ही कर सकी। रोमांचक मैच का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। मैच के मुख्य अतिथि फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष मनोज कपकोटी रहे। इस दौरान क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, कुलदीप मेहरा, सचिव कमल साह जगाती, किशन सोनी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, संचालक महेश पंत और आकाश कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच में भूपाल नेगी और सनम पुन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed