{"_id":"6a99c9949cad4b2e47063141","slug":"krishna-sah-wins-gold-at-taekwondo-championship-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127769-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृष्णा साह ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृष्णा साह ने जीता स्वर्ण
Fri, 04 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 वीं के छात्र कृष्णा साह ने सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। देवबंद, सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल और प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कृष्णा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। कृष्णा साह पुत्र नितिन साह की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी। कहा कि कृष्णा ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।