फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Landslide in Kandekanyaal village Bageshwar threatens to destroy homes

बागेश्वर: भूस्खलन से आशियाने तबाह होने के कगार पर, जाग कर कट रही रातें; इस गांव में बारिश ने छीना सुकून

Thu, 03 Sep 2026 12:24 PM IST
Heera खष्टी कोरंगा
खष्टी कोरंगा Published by: Heera Updated Thu, 03 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

कांडेकन्याल गांव में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी से गिर रहे मलबे और पानी के बहाव के कारण गांव के पांच परिवारों का जीवन जोखिम में है। 

विज्ञापन
Landslide in Kandekanyaal village Bageshwar threatens to destroy homes
कांडेकन्याल में मकानों की ओर बढ़ता भूस्खलन और पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के कांडेकन्याल गांव में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी से गिर रहे मलबे और पानी के बहाव के कारण गांव के पांच परिवारों का जीवन जोखिम में है। मकानों के आसपास जमीन धंसने और कमरों के अंदर कीचड़ और पानी घुसने से ग्रामीण खौफ के साये में रात बिताने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी से पानी के साथ लगातार भारी पत्थर और मलबा नीचे की ओर आ रहा है। घरों के आसपास पानी का भराव होने से मकानों की नींव को सीधा खतरा पैदा हो गया है। सबसे विकट स्थिति रात के समय बन रही है। तेज बारिश शुरू होते ही बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों की नींद उड़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसों की गाढ़ी कमाई से बनाए आशियाने को अपनी आंखों के सामने मलबे की चपेट में आते देखना बेहद कष्टदायक है। प्रभावितों ने शासन-प्रशासन से तत्काल मौके का जायजा लेने, पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम करने और खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की पुरजोर मांग उठाई है।

विज्ञापन

लगातार बारिश होने के कारण नदी का पानी घरों की ओर आ रहा है। घर के अंदर पानी घुसने से घर का सारा सामान खराब हो जाता हैै। मकान मलबे की चपेट में आने का डर बना रहता है। पार्वती देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन की डर से मुश्किल से रात गुजार रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए अधिक डर बना रहता है। रसोई में पानी घुसने से सामान खराब हो गया है। घर के आसपास रास्ते भी बदहाल हो गए हैं। इस कारण कहीं आने-जाने में भी डर लगा रहता है।

सीमा देवी

बारिश के कारण घरों के आस-पास की जमीन धंस गई है। अचानक मलबा आने का खतरा बना हुआ है। डर के साये में रात गुजर रही है। घर के अंदर कीचड़ भरने के कारण जरूरी सामान खराब हो गया है। बबीता देवी

 

बारिश तेज होते ही चिंता बढ़ने लगती है। घर के आस-पास की जमीन भूस्खलन की चपेट में आ गई है। घर के थोड़ी ही दूरी से पत्थर आने का खतरा बना है। भावना देवी

भूस्खलन वाले इलाके में टीम भेजी जाएगी। मानकों के अनुसार स्थल पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जाएगा। - वैभव कांडपाल, एसडीएम गरुड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed