फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दो वाहनों को फिर तोड़ा अराजक तत्वों ने

दो वाहनों को फिर तोड़ा अराजक तत्वों ने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो वाहनों को फिर तोड़ा अराजक तत्वों ने

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर व आस पास वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने फिर से दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर वाहनों से चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।


गौरतलब है कि लंबे समय से बागेश्वर शहर व आस पास के गांवों में अराजक तत्व रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचा रहे हैं साथ ही वाहनों के अंदर रखे सामान को भी चुरा रहे हैं। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। दो दिन पूर्व ही जिला अस्पताल के समीप एक साथ छह वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया था। मंडलसेरा, तहसील रोड, कठायतबाड़ा क्षेत्र में भी सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। सोमवार की रात यूके 01- टीए 3184 तथा यूके 02- टीए 1846 को भी नुकसान पहुंचाया गया। चोरों ने वाहनों के शीशे तोड़कर अंदर रखा सामान, म्यूजिक सिस्टम, जरूरी कागजात चुरा लिए। इधर विभिन्न संगठनों ने वाहनों में तोड़फोड़ करने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने पर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed