फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather

घने कोहरे से लुढुका पारा, जनजीवन प्रभावित

Fri, 18 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 18 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
weather
घने कोहरे ने अमरोहा शहर को आगोश में ले लिया है। कोहरा छाने से पारा लुढ़क गया। बुधवार रात से छाए कोहरे ने अगले दिन भी राहत नहीं दी। दोपहर में सूर्यदेव ने थोड़ी देर के लिए दर्शन भी दिए तो सहमे से नजर आए।
विज्ञापन


इस दौरान चल रहीं सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। यातायात व्यवस्था तक प्रभावित हुई। शाम ढलते ही मौसम फिर सर्द हो गया। लोग घरों मेें कैद हो गए।
विज्ञापन


बुधवार की रात्रि दस बजे से ही घना कोहरा छा गया था। हालात यह थी कि पास का भी दिखाई नहीं दे रखा था। कोहरे की सफेद चादर ने अमरोहा को अपने आगोश में ले लिया था। थोड़ी दूर भी देखना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर वाहनों की स्पीड को ब्रेक लग गया था। वाहन रेंग, रेंग कर आगे बढ़ रहे थे। बस और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण बसें ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं। बृहस्पतिवार को नौ बजे तक यही हाल रहा।

दिन की शुरुआत कोहरे के बीच कंपकंपी से हुई। लोग रजाई में से निकले तो ठिठुर रहे थे। कोहरे के चलते सूर्य देव के दर्शन भी देर में हुए और जब हुए तो भी धूप बेअसर थी।


साथ ही सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रहीं थीं। लोग घरों में ही दुबके रहे, जो जरूरी काम से बाहर निकले भी तो गर्म कपड़ों में घिरे हुए। शाम होते-होते मौसम फिर सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, अगले एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed