{"_id":"6093c87e72aacee6096cca3b943fe403","slug":"thand-se-maut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जा रहे किसान की ठंड से मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जा रहे किसान की ठंड से मौत, कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिरशाह में घर से निकलते ही किसान को ठंड ने जकड़ लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बावजूद न तहसील का अमला मौके पर पहुंचा और न ही कोई अफसर। हालांकि पुलिस पहुंच गई, मगर परिजनों ने शव पीएम के लिए नहीं भेजने दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिरशाह निवासी महेंद्र सिंह (40) पुत्र गोपी किशन खेती-किसानी करता था। गुजारे लायक जमीन पर खेतीबाड़ी से ही परिवार का भरण पोषण होता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह खेत पर जाने के लिए घर से निकला था।
घर से निकलते ही वह जमीन पर गिर गया। बेसुध हालत में परिजन महेंद्र सिंह को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। ठंड से उसका शरीर बुरी तरह जकड़ चुका था। डाक्टर ने ठंड लगने से मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल तक को सूचना दी, लेकिन तीनों में से कोई भी मृतक के घर नहीं पहुंच सका। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर परिजनों ने शव को पीएम के लिए नहीं भेजने दिया। मृतक की पत्नी और पांच छोटे-छोटे बच्चों का रो रोकर बुराहाल था।