{"_id":"0ee375920a2dca89a010fd367d8ffc3c","slug":"sports-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में भागीरथी महाविद्यालय का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में भागीरथी महाविद्यालय का दबदबा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भागीरथी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगातार 10वीं बार चैपिंयनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है।
विजेता छात्राओं के वापस लौटने पर कालेज में उनका भव्य स्वागत किया गया। कालेज प्रबंध तंत्र ने विजेता छात्राओं को शुल्क मुक्ति प्रदान करने की घोषणा की।
रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 41वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगर के भागीरथी देवी महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना परचम लहरा दिया।
कुल 48 अंक प्राप्त कर विद्यालय की छात्राओं ने लगातार 10वीं बार महिला वर्ग की चैपिंयनशिप पर कब्जा जमाया। दीपा ने गोला फेंक व डिस्कस थ्रो में पहला स्थान प्राप्त किया। रीता ने भाला व गोला फेंक में दूसरा स्थान हासिल किया।
शानू ने ऊंची कूद में पहला व त्रिकूद में दूसरा स्थान हासिल किया। पल्लवी ने हैमर व डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया। रेनू सैनी ने 100 मीटर व 400 मीटर बाधा दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में पल्लवी, रीता, हरिति, स्वाति ने पहला स्थान प्राप्त किया। चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में दीपा, रीता, पल्लवी व अर्चना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सार्थक मुदगल ने छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के वापस आने पर कालेज में उनका भव्य स्वागत किया गया।
प्रबंधक राजेंद्र अग्रवाल ने छात्राओं को शुल्क मुक्ति प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्राचार्य डा. अभय कुमार, डा. एमपी शर्मा, संजीव कुमार, प्रमोद रानी, अनिल सिरोही, कुशल रानी आदि मौजूद थी।