{"_id":"133683f7102b844677516df34f9e6ad3","slug":"root-diversion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। गुरुवार यानी तीन मार्च की सुबह पांच बजे से सात मार्च दोपहर 12 बजे तक हाईवे से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। रूट डायवर्जन को लागू कराने की जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष और सीओ को सौंपी गई है।
इसके लिए पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है, ताकि हाईवे और अन्य संपर्क मार्गों से गुजरने वाले कांवड़ियों को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर परेशानी न हो सके। हैवी ट्रैफिक में ट्रक, टैंकर, कंटेनर, ट्रैक्टर-ट्राली, लंबी दूरी की रोडवेज बसों की आवाजाही को हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाईवे पर एक तरफ हल्के वाहन गुजर सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ तो हल्के वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी।
मुरादाबाद की से आने वाला ट्रैफिक: जिला मुरादाबाद की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को पाकबाड़ा से संभल की तरफ मोड़ा जाएगा जो संभल से बबराला होते हुए नरौरा, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। इसी प्रकार मुरादाबाद से मेरठ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक कांठ होता हुआ धामपुर, मेरठ, बिजनौर से दिल्ली भेजा जाएगा, जो वाहन अमरोहा से हाईवे की तरफ जाएंगे उन्हें संभल चौराहे से संभल की तरफ मोड़ा जाएगा जबकि अतरासी चौराहे की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बिजनौर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक: बिजनौर से नूरपुर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को शिवाला कलां से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक नौगावां सादात को सौंपी गई है।
चांदपुर से धनौरा की तरफ आने वाला ट्रैफिक: चांदपुर से धनौरा आने वाले ट्रैफिक को रसूलपुर से आगे नहीं आने दिया जाएगा। थाना प्रभारी धनौरा को चांदपुर प्रभारी से समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हसनपुर से गजरौला की तरफ जाने वाला ट्रैफिक: हसनपुर से गजरौला की तरफ आने वाले ट्रैफिक को हसनपुर से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इस ट्रैफिक को रहरा, गवां, अनूपशहर बुलंदशहर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक हसनपुर को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर चिह्नित स्थानों पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
हापुड़ की तरफ से आने वाला ट्रैफिक: हापुड़ की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को गढ़ चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। सीओ धनौरा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
यहां लगेगी पुलिस की ड्यूटी
अमरोहा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। अधिकारियों ने स्थान चिह्नित कर यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।
इन स्थानों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
नेशनल हाईवे-24: ब्रजघाट, कांकाठेर मोड़, ख्यालीपुर ढाल, बिजौरा ढाल, चौपला(गजरौला), अतरासी चौराहा, जोया, खाता मोड़, संभल तिराहा, बुढ़नपुर, जिवाई चौकी से आगे बार्डर पर
हसनपुर: गजरौला तिराहा, सम्भल तिराहा, मनौटा
धनौरा: रसूलपुर, धनौरा मोड़, नौगावां सादात रोड, धनौरा अमरोहा रोड, धनौरा,
गजरौला: कुमराला तिराहा, इंदिरा चौक, भानपुर फाटक, चौपला पुल के ऊपर व नीचे
कांवड़ यात्रा में डीजे पर रहेगी पांबंदी
अमरोहा। इस बार कांवड़िये डीजे के साथ नहीं चल सकेंगे। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा के लिए किसी को भी डीजे उपलब्ध नहीं कराया जाए। यदि कावंड़ियों से डीजे बरामद हुआ तो कार्रवाई डीजे संचालकों के खिलाफ भी होगी।
लैपर्ड भी रहेगी सक्रिय: एसपी
अमरोहा। एसपी डॉ.एस चनप्पा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह आयोजित होने वाले भंडारों और कांवड़ियों के विश्राम स्थल पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग की जाएगी। रात-दिन लैपर्ड भी सक्रिय रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले को पीएसी मिल गई है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पीएसी को भी लगाया गया है।
-कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो सात मार्च की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। दूसरे जिले से आने वाले हैवी ट्रैफिक को विभिन्न मार्गों से होकर गुजारा जाएगा, या फिर हाईवे के किनारे ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
-डा.एस चनप्पा, पुलिस अधीक्षक अमरोहा