फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   report mangi

बाल संरक्षण समिति ने तलब की रिपोर्ट

Fri, 08 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 08 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
report mangi
जोया ब्लाक के लक्ष्मण वाली मढ़ैया स्थित प्राथमिक विद्यालय अमरोहा देहात के प्रधानाध्यापक और रसोइया की ओर से कक्षा दो के बच्चों को बेरहमी से पीटने के प्रकरण की विवेचना दरोगा राजेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन


वहीं बाल संरक्षण समिति ने भी बीएसए और देेेहात थाने से रिपोर्ट तलब की है। इधर, दोनों बच्चे तीसरे दिन भी स्कूल नहीं जा सके।

शहर से सटे जोया ब्लाक के गांव लक्ष्मणवाली मढै़या में अमरोहा देहात के नाम से प्राथमिक विद्यालय है। सोमवार को प्रधानाध्यापक भोजराज और रसोइया सरोज ने साढ़े चार हजार रुपये चोरी होने के आरोप में कक्षा दो की छात्रा उर्मिला और छात्र नितिन को कुर्सी से बांधकर केबल के तार से बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन


अगले दिन इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने इस प्रकरण पर जांच बैठा दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोप सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और रसोइया की सेवा समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दोनों के खिलाफ देहात थाने में मुकदमा कायम कराया गया था। बृहस्पतिवार को बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष डा.एके सिंह ने बीएसए और देहात थाने से संबंधित रिपोर्ट तलब की है, जबकि प्रकरण की विवेचना दरोगा राजेश कुमार को सौंपी गई है।

इधर, तीसरे दिन भी दोनों बच्चे स्कूल नहीं जा सके। परिजनों के मुताबिक बच्चे अभी दहशत में हैं और उन्हें समझाकर स्कूल जरूर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed