{"_id":"a119621a40ae4d022c9b2f69218c5646","slug":"report-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा विधायक के बेटे और भतीजे समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा विधायक के बेटे और भतीजे समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र से फरार हुई युवती के मामले में धनौरा के विधायक एम चंद्रा के बेटे और भतीजे समेत छह के खिलाफ धनौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मंडी धनौरा से सपा विधायक एम चंद्रा के भतीजे विवेक पुत्र राजाराम वाल्मीकि का दो साल से शहर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले युवती फरार हो गई।
लड़की के पिता ने थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बृहस्पतिवार को वे अमरोहा आए और कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा से शिकायत की। इस पर उन्होंने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर धनौरा पुलिस ने विवेक, उसके पिता राजाराम वाल्मीकि, मां अनु, भाई पंकज, बहन और तहेरे भाई एवं विधायक के बेटे कपिल चंद्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर विधायक के बेटे और भतीजे समेत छह परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विधायक के बेटे बोले, आठ दिन से गायब है विवेक
अमरोहा। इस संबंध में जब विधायक के पुत्र कपिल चंद्रा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विवेक जयपुर में पढ़ाई कर रहा है और पिछले आठ दिन से गायब है।
इसे लेकर परिजन पहले से ही बेहद परेशान हैं। परिजनों की पिटाई के बाद लड़की अपनी मर्जी से यहां से गई है। हमें सिर्फ टारगेट किया जा रहा है।