फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rahul gandhi ka putala foonka

एबीवीपी ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Mon, 01 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 01 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi ka putala foonka
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रोहित वेमुुला प्रकरण को राजनीतिक रंग देने का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसको लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति चौराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के शिक्षण कार्य को बंद कराकर भूख हड़ताल पर बैठने की घटना की निंदा की।

उनके दलित प्रेम को ड्रामा बताया। छात्र नेता सचिन चौधरी के नेतृत्व में रविवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की निंदा की। विभाग संयोजक नरेंद्र धारीवाल ने कहा कि राहुल गांधी विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बना रहे हैं।
विज्ञापन


जिला संयोजक गौरव गुर्जर ने कहा कि रोहित वेेमुला की आत्महत्या का दुख हमें और हमारे पूरे संगठन को है, मगर विद्यार्थी परिषद के बारे में जो राजनीति पार्टियां आरोप लगा रही हैं वह बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी दलित विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। कहा कि, विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी दलित प्रेम का ड्रामा कर रहे हैं। यहां, रिंकू सैनी, गौरव कुमार, जयकुमार गुर्जर, नीटू नागर, अमित ठाकुर, सुशील कटारिया, अमरीश सागर, मंजीत सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed