फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yaduvanshi appointed bowling coach of the Udham Singh Nagar Indians team.

Amroha News: यदुवंशी बने ऊधमसिंह नगर इंडियंस टीम के गेंदबाजी प्रशिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Yaduvanshi appointed bowling coach of the Udham Singh Nagar Indians team.
अमरोहा। शहर के आवास विकास काॅलोनी निवासी विजय पाल सिंह के बेटे हिमांचल यदुवंशी को उत्तराखंड प्रीमियर लीग की टीम ऊधम सिंह नगर इंडियंस का गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। इससे अमरोहा के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के स्तर-दो प्रमाणित क्रिकेट प्रशिक्षक हिमांचल पिछले कई वर्षों से युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजी तकनीक, खेल की बारीकियों और खिलाड़ियों की क्षमता निखारने के अनुभव के चलते उन्हें टीम के प्रशिक्षक दल में जिम्मेदारी मिली है। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजों की तकनीक के साथ फिटनेस, मानसिक मजबूती और मैच की परिस्थितियों के अनुसार रणनीति पर विशेष जोर देते हैं।
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी के बाद उनका लक्ष्य टीम के गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। हिमांचल ने पत्नी रूपाली, माताजी, परिवार, गुरुजनों, खिलाड़ियों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि में सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर इंडियंस के गेंदबाजी प्रशिक्षक की जिम्मेदारी गर्व के साथ बड़ी चुनौती भी है और वह पूरी मेहनत व समर्पण से टीम की सफलता के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed