{"_id":"6a8b5a492dc265e8d20c25bb","slug":"amroha-resonated-with-chants-of-har-har-mahadev-as-the-highway-turned-saffron-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171254-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भगवायम हाईवे, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा अमरोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भगवायम हाईवे, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर अमरोहा में आस्था और भक्ति का रंग देखने को मिला। हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों के कदम अब शिवालयों पर पहुंच चुके हैं।
रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। चारों ओर भगवा रंग और हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। डीजे की तेज धुनों पर नाचते-गाते कांवड़ियों के जत्थे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कांवड़ बेड़ों में सजी देवी-देवताओं की झांकियां और शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकार भजनों पर थिरकते दिखाई दिए। हाईवे पर जगह-जगह शिवभक्तों के स्वागत के लिए शिविर लगाए गए थे, जहां उनके लिए भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई। शाम तक अधिकांश कांवड़िये अपने गंतव्य तक पहुंच गए।
सोमवार को तड़के चार बजे से शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नगर के वासुदेव तीर्थ स्थित शिव मंदिर, श्री गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, रियासत वाले मंदिर, सुबोध के शिव मंदिर और शिव शक्ति मंदिर छंगा दरवाजा समेत प्रमुख मंदिरों में तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं हसनपुर के प्रसिद्ध झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में भी जलाभिषेक चल रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा। आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे।