फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   premika prakaran

प्रेमिका ने रचाई आर्य समाज में शादी

Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 20 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
premika prakaran
घर से निकाले जाने के बाद प्रेमिका बोरिया बिस्तर लेकर प्रेमी के घर आ धमकी। शादी से इनकार किया, तो कोतवाली पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जेल जाने के डर से परिजनों ने शादी के लिए तैयार हुए और आनन फानन में युगल की आर्य समाज में शादी करा दी गई।

मामला शहर के मोहल्ला छेबड़ा का है। यहां के गोपी पुत्र सुरेश का पिछले काफी समय से मोहल्ले की ही युवती अंजू पुत्र मटरू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दो माह पहले प्रेम प्रसंग उजागर हुआ, तो दोनों परिवारों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मोहल्लेदारी होने के कारण परिजनों ने दोनों पर अंकुश लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

दो दिन पूर्व युवती के परिवार में इस प्रकरण को लेकर कहासुनी हुई, तो परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती अपना सारा सामान समेट कर प्रेमी के घर आ धमकी और शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन


सोमवार की रात युवक के परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया। रात अपनी किसी सहेली के घर बिताने के बाद वह मंगलवार की सुबह सीधे कोतवाली पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने गोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई और उसके दोनों परिवारों को भी कोतवाली बुला लिया। जेल जाने के डर से प्रेमी के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए और सायं करीब चार बजे शहर के आर्य समाज मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यान-
-प्रेमी युगल का मामला कोतवाली आया था। प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी थी। युवक के परिजन नाराज थे, लेकिन बाद में शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
-शैलेंद्र प्रताप गौतम निरीक्षक कोतवाली सदर
-कृष्ण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed