{"_id":"8ccd305c2b411a809550c34c71d00c71","slug":"prayer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त आज करेंगे गंगा पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त आज करेंगे गंगा पूजन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में रविवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा गंगा पूजन करेंगे। इससे पहले कमिश्नर और डीआईजी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मेले की व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के लिए मेला स्थल पर डेरा डाल दिया है।
तिगरी गंगा मेला 18 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। इसमें श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला जारी है। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा और डीआईजी रविवार को तिगरी मेले में पहुंचकर मेले की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद मंडलायुक्त गंगा पूजन और गंगा में दुग्धाभिषेक करेंगे। इसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य समेत डीआईजी के अलावा जनपद अमरोहा के जिलाधिकारी वेदप्रकाश, सीडीओ शिव कुमार मिश्रा समेत जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, मेले में श्रद्धालुओं की आमद 18 नवंबर से ही शुरू हो गई है। उच्च अधिकारियों के आने की आहट के बीच जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अफसरों ने मेला स्थल पर डेरा डालकर व्यवस्थाओं को पूरा कराने में जुट गए हैं।