फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradarshan

ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, कलेक्ट्रेट घेरा

Tue, 15 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 15 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना से असंतुष्ट लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण काउंटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट आ धमके। यहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


उनकी कार को घेर कर नारेबाजी भी की। बाद में कलेक्ट्रेट गेट पर भी प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि मतगणना दोबारा कराई जाए। इस बीच किसी अधिकारी ने मौके पर आकर ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश नहीं की, कई घंटे बाद पुलिस और महिला कांस्टेबल बुलाकर महिलाओं को कलेक्ट्रेट से खदेड़ा गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चुनाव के लिए रविवार को सभी छह ब्लाकों में मतगणना कराई गई थी। मतगणना के दौरान जोया ब्लाक और अमरोहा ब्लाक के कई पंचायतों में धांधलेबाजी की शिकायतें की गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अधिकारियों ने जांच करके शीघ्र फैसला लेने का आश्वासन देकर मामला शांत कर दिया, मगर देर रात शिकायतों को दरकिनार कर गांवों में परिणाम घोषित कर दिया गया।

परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को सुबह सैकड़ों महिलाएं और पुरुष धांधलेबाजी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट आ धमके।

यहां उनकी किसी अधिकारी ने बात नहीं सुनी तो महिलाओं ने डीएम की कार को घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में कलेक्ट्रेट गेट पर भी हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान जोया ब्लाक के मीरपुर के प्रधान पद प्रत्याशी अंसार भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि फिर से मतगणना कराई जाय।


जोया के ही मुबारकपुर की प्रत्याशी सोना देवी ने आरोप लगाया कि सर्वेश देवी को धांधली से जिताया गया है। उन्होंने भी डीएम से दोबारा मतगणना की मांग की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, इशरत, नरेंद्र सिंह, चरन सिंह, सुरेंद्र जितेंद्र आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed