फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   positive news

जनपद के एक हजार गांव जल्द होंगे जगमग

Fri, 05 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
positive news
जनपद के एक हजार गांवों को जल्दी ही अंधेरे से निजात मिलेगी। इन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए 94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राजीव गांधी विद्युुतीकरण योजना के तहत चयनित किए गए गांव कुछ ही महीनों में बिजली से जगमगाने लगेंगे।
विज्ञापन


देश को आजाद हुए सात दशक होने वाले हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे गांव हैं जहां पर बिजली नहीं पहुंची है।  इसके कारण ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारते हैं। रोशन करने के लिए बिजली विभाग ने जनपद के एक हजार गांवों का चयन कर विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत चयनित किए गए गांवों को रोशन करने के लिए 94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता बीएम शर्मा ने बताया कि इसके तहत चयनित गांवों में विद्युतीकरण का काम तेज गति से काम चल रहा है। कुछ ही महीनों में पोल गाढ़ने व लाईन खींचने का काम पूरा हो जाएगा। सितंबर से आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युतीकरण के लिए चयनित गांव
अमरोहा-176
धनौरा-155
गजरौला-130
गंगेश्वरी-147
हसनपुर-165
जोया-237

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जनपद के जोया ब्लाक के सबसे अधिक गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। वहीं गजरौला ब्लाक के सबसे कम गांव रोशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed