फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics

सांप्रदायिकता का माहौल पैदा कर रही भाजपा

Sat, 28 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
politics
वह शुक्रवार की दोपहर हाईवे पर स्थित एक होटल में सपा जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। कैबिनेट
विज्ञापन
मंत्री ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा किसान हित में निर्णय लिए हैं। फसलों का मुआवजा दिया गया।

 किसानों को सब्सिडी देने की बात कही तो मोदी ने नहीं होने दी। अब जब किसान का धान पूंजीपतियों ने अपने भंडार गृह में भर लिया है तो अब मोदी सरकार ने एक्सपोर्ट खोल दिया है। जिससे किसानों का धान औने पौने दामों में बिक गया। पूंजीपतियों की जेब भारी होगी। महंगाई का आलम देखें तो गरीब की थाली से दाल तो गायब ही हो गई है। भाजपा से गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि गठबंधन की कोई बात सामने नहीं आई है, ये नेताजी मुलायम सिंह यादव का फैसला है। अमर सिंह सपा में शामिल होने की संभावना पर भी उन्होंने नेताजी पर टाल दिया।

नगर की बिजली समस्या को लेकर मंत्री जी ने गंभीरता दिखाई। कहा कि गजरौला की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए वह रविवार को दिल्ली में नेताजी से बातचीत करेंगे। अगले 15 दिनों के अंदर उनका फिर से गजरौला का दौरा हो सकता है। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed