{"_id":"16a1c4cb373f051cc40350592f60b39c","slug":"political-hindi-news-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को दिया बराबरी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को दिया बराबरी का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक वर्ग को समाज में बराबरी का दर्जा दिया है। उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास कर रही है। श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। यह बातें कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कही।
वे शनिवार को नगर पालिका परिषद परिसर में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से 370 साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने आगे कहा कि श्रमिकों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आर्थिक समस्या की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
कहा कि, शीघ्र ही श्रमिकों को सोलर लाइट वितरित की जाएंगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने कहा कि श्रमिकों को साइकिलों का वितरण उत्तर प्रदेश सरकार की एक शुरूआत है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक अवश्य पहुंचेगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्रत्येक श्रमिक को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की सलाह दी। यहां, एसडीएम सदर, चैयरमैन अफसर परवेज, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके सिंह, बलीराम सिंह, नगर अध्यक्ष डा. आफताब सैफी, हाजी असलम, मरगूब सिददीकी, मुख्तार नकवी, युवा सपा नेता परवेज अली आदि मौजूद रहे।