फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nagar kirtan

आकर्षक झांकियों संग निकाला नगर कीर्तन

Sun, 29 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 29 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें अखाड़ों के कलाकारों ने अपने करतब और आकर्षक झांकियों से मन मोह लिया।
विज्ञापन


खादर क्षेत्र में रहने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों से सिख मय परिवार के आए थे। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन नगर के कंचन बाजार चौराहा, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक, तिकोना स्कूल, बाइपास मार्ग से होता हुआ गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे अमरोहा से आए खालसा अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। उसके पीछे झांकियां थीं। बैंड वाले धार्मिक धुनें पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन में शामिल सिख महिलाएं सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थीं। पंजाब के लुधियाना से आए फौजी बैंड के कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी।

नगर कीर्तन में शामिल महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही थीं। सबसे पीछे बाहर से मंगाए गए विशेष रथ पर श्री गुरुग्रंथ साहिब विराजमान थे। उसके आगे सिख धर्म की विशेष पहचान के रूप में पंज प्यारे तलवार हाथ में लिए हुए चल रहे थे।


इस मौके पर मंजीत सिंह, धर्म सिंह, दीदार सिंह, सुरजीत सिंह, दुजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, कीरत सिंह, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, श्रम सिंह, सुरजीत कौर, हरजीत कौर आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed