फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting with DM

क्रिकेटर शमी ने जाना, डीएम कैसे करते हैं काम

Tue, 27 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 27 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
meeting with DM
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को जिलाधिकारी वेद प्रकाश के कक्ष में काफी देर बैठकर उनके कार्य करने के तौर तरीकों को समझा।
विज्ञापन


शमी करीब दो घंटे तक डीएम के कामकाज करने के तौर-तरीके समझते रहे। फिलहाल वह घुटने के ऑपरेशन के बाद पैतृक गांव में आराम कर रहे हैं।


क्रिकेटर मोहम्मद शमी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम वेद प्रकाश के पास बैठकर काफी देर तक उनके कार्य करने के तौर तरीकों को समझा। वह किस कार्य करते हैं और शिकायतों का निस्तारण करते हैं। यह सब गंभीरता से समझा।

डीएम वेदप्रकाश के जाने के बाद डिप्टी कलेक्टर प्रवीणा शिकायतें सुन रहीं थीं, तब भी शमी कामकाज देखते रहे। करीब दो घंटे बैठने के बाद शमी वहां से चले गए।
विज्ञापन


बता दें कि मोहम्मद शमी घुटने के ऑपरेशन के बाद से अपने पैतृक गांव में आजकल छुट्टियां बिता रहे हैं। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि शमी डीएम के कामकाज देखने आए थे, करीब दो घंटे तक रूके फिर यहां से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed