{"_id":"80b6d7d46d8c2f5adb66a3a0b4cbda91","slug":"meeting-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर की आपत्तियों के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर की आपत्तियों के लिए कमेटी गठित
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की जलापूर्ति और अधिक बेहतर बनाने के लिए पुराने ओवर हेड टैंक की जगह नया ओवर हेड टैंक बनाया जाएगा। पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
इसके अलावा गृहकर की आपत्तियों के निस्तारण के लिए सात सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। वहीं सफाई व्यवस्था की स्थिति पर सदस्यों ने नाख्रुशी जाहिर की।
सोमवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जानकारी दी गई कि पालिका का पुराना ओवरहेड टैंक खराब हो चुका है, जल निगम की ओर से उसके स्थान पर नया ओवर हेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है। इससे पूरे नगर में जलापूर्ति हो सकेगी। सदस्यों ने इसे मंजूरी दे दी।
वहीं गृहकर बढ़ाए जाने पर सदस्यों की आपत्ति पर सुनवाई के लिए पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने सात सदस्यीय समिति गठित किए जाने का एलान किया। बोर्ड की बैठक में प्रत्येक पालिका सदस्य ने अपने अपने वार्ड के पांच निर्धन लोगों के लिए ऊनी वस्त्र दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस निर्णय की प्रशंसा की गई। बोर्ड की बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जाहिर की गई। इस पर अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायक को निर्देश दिए कि कर्मचारी संबंधित वार्ड सदस्य से सफाई के बारे में लिखित में लें। इस अवसर पर कलुवा अहमद, अशोक घरौटियां, प्रवीन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, ओमवीर सैनी, डा. एमपी शर्मा, इमरान, फैजान सैफी, ताज अहमद आदि मौजूद थे।