{"_id":"44ef642e34f7f167d786c0cc5277033d","slug":"loot-hindi-news-167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से 50 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागड़पुर-शाहिदपुर गांव के बीच रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर पशु व्यापारी से पचास हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट भी की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव शाहिदपुर निवासी जाबिर पशु व्यापारी है। बृहस्पतिवार की दोपहर कोठी खिदमतपुर के साप्ताहिक बाजार में पशु बेचकर वह प्राइवेट बस से मुनव्वरपुर पुलिस चौकी पहुंचा।
इसके बाद वह बस से उतरकर जनमा खास रोड पर पैदल ही जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह बागड़पुर-शाहिदपुर गांव के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी तमंचे से धमकाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने जाबिर के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
पीड़ित पुलिस चौकी पर आया और लूट की जानकारी दी। पुलिस पीड़ित को लेकर मौके पर भी गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।